लकड़ी नबीगंज: बैठक में जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के सिकट्टियां में सोमवार की शाम गोरेयाकोठी के ग्रामीणों की बैठक अरविंद तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बसंतपुर, गोरेयाकोठी, लकड़ी नबीगंज तीनों प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि और प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण युवा मोर्चा संगठन के संरक्षक सह समाजसेवी कुंजित मिश्रा उर्फ बंटी मिश्रा का स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं पर चर्चा हुई तथा इसके समाधान के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, योजनाओं, बेरोजगारी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए इसके समाधान के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया। बैठक में मैरवा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन तिवारी, सरपंच उमेश सिंह, मो. अमानुल्लाह, मुखिया बृजमोहन साह, विजय यादव, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, कृष्ण मोहन तिवारी, मनोज सिंह, तेजनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026