परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा में जिला पार्षद प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में शनिवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राजेंद्र तिवारी, संत आचार्य रामअयोध्या मिश्रा, राजेश्वर साह, पीयूष श्रीवास्तव, दूधनाथ सिंह, विनायक गिरि, प्रमोद तिवारी सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया।
साथ ही उन्हें स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर सांसद ने केंद्र में राजग व नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया तथा लोगों को इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी अखिलेश पांडेय, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, मुखिया रामकुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…