परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को बैंकर्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुशील कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने पीएम पेंशन योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, होम लोन, पीएम लोन, मुद्रा लोन, आवासीय लोन आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए केंद्र और राज्य प्रायोजित वित्तीय योजनाओं को गति देने पर विचार विमर्श किया गया।
साथ ही प्रखंड के ग्रामीणों को इसका भरपूर लाभ मिल सके, योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर अग्रणी प्रबंधक शशि कपूर, सेंट्रल बैंक शाखा के जूनियर मैनेजर राजू सिंह, ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक रामजी, रितेश जायसवाल, मनोहर कुमार, बैंक मित्र लक्ष्मण प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह, मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम, प्रधान सहायक संतोष चौधरी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…