परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के लकड़ी टोले माधोपुर स्थित सिंहेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सोमवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1001 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर किशनपुरा, मदारपुर, खवासपुर सीमा स्थित गंडक नहर पहुंची जहां आचार्य मुकेश मिश्रा, योगीराज महाराज त्रिपुरारी शरण और आचार्य प्रेमनाथ त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोंच्चारण से जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंच संपन्न हो गई।
इस दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही देर शाम जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सकलदेव प्रसाद, सचिव बिरजानंद प्रसाद, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रभात साह, रवींद्र सिंह कुशवाहा, आनंद प्रसाद कुशवाहा, जयकुमार प्रसाद, भोला ठाकुर रामाशंकर राम अखिलेश प्रसाद समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…