परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय में रविवार को रसोइया संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु कुमार की अध्यक्षता में लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी एवं बसंतपुर रसोइया संघ की बैठक हुई। बैठक के बाद अपनी मांगों को पर चर्चा की गई। तत्पश्चात रसोइया संघ ने अपनी मांगों को ले विरोध प्रदर्शन किया। संघ के सदस्यों का कहना था कि अगर सरकार हमारी मांगे मार्च माह के अंत तक पूरी नहीं करती है तो जिला स्तर पर कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
उनकी मांगों में वेतनमान 15 हजार करने, पेंशन लागू करने एवं ड्रेस वेश आदि शामिल थीं। रसोइयों का कहना था कि केंद्र और राज्य की सरकार उनके साथ सौतेला रवैया बरत रही है, जिससे वे लोग भुखमरी की शिकार हो रहे हैं। सरकार द्वारा महज 16 सौ रुपये में विद्यालयों में सेवा ली जा रही है। इस मौके पर अगला रविवार को भी प्रखंड मुख्यालय में धरना देने तथा संबंधित पदाधिकारी को ज्ञापन देने सौंपने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संघ के प्रवक्ता संजीव कुमार साह, अंजली कुमारी, ललिता देवी, रंभा कुमारी, सिराज खातून, हीरालाल राय आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…