परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर रामचंद्र मार्केट स्थित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात करीब 18 लाख संपत्ति की चोरी कर ली। पीड़ित बाला निवासी अभिकांत सिंह उर्फ भीम सिंह ने बताया कि वे बुधवार की देर शाम अपनी अल्ट्रासाउंड बंद कर घर चले गए थे।
तभी चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे डेस्कटाप कंप्यूटर, लैपटाप, इसीजी मशीन, थर्मल प्रिंटर, यूपीएस, इन्वर्टर बैट्री, प्रिंटर मशीन समेत करीब 18 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार को तब हुई, जब वे केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआइ कमरुद्दीन अहमद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…