लकड़ी नबीगंज: पानी टंकी में तालाबंदी के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर वार्ड संख्या 10 में भूमिदाता द्वारा पानी टंकी में ताला लगाने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को खवासपुर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन शुरू दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड सदस्य छोटेलाल चौधरी और अन्य ग्रामीणों का कहना था कि खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में नवनिर्मित पानी टंकी सात निश्चय योजना अंतर्गत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना विगत 10 माह से ठप है। यहां पानी टंकी तो बन गया किंतु पानी टंकी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला। भूमिदाता द्वारा मनमानी करने एवं तालाबंद करने की शिकायत पूर्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ओपी प्रभारी से की गई, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीण और वार्ड सदस्य का कहना था कि स्थानीय प्रतिनिधियों और भूमिदाता की मनमानी से नलजल योजना के लाभ से लोग वंचित हैं। लोगों ने प्रशासन और प्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर भड़ांस निकालते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलते ही कनीय अभियंता दीपक कुमार ने वार्ड सदस्य और ग्रामीणों को उनकी समस्या का समाधान एक सप्ताह में कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में सीमा देवी, धनंजय चौधरी, चंदेश्वर शर्मा, शंकर शर्मा, भोला मियां आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026