परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के पन्ना मार्केट स्थित अपोलो इलेक्ट्रानिक्स दुकान का ग्रिल तोड़कर सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने नकद सहित लाखों रुपए की सामान चोरी कर ली। दुकान मालिक को इसकी सूचना मंगलवार की सुबह हुई। सूचना पर दुकान पहुंच कर देखा तो गल्ला से नकद एवं कई सामानों की चोरी हुई थी। इसके बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसी कैमरे की जांच किया। इसमें दुकान से सामान चोरी करते चोर दिख रहे है। पीड़ित दुकानदार की सूचना नगर थाना को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि दुकानदार ने नगर थाना में आवेदन नहीं दिया है। दुकानदार तेलहट्टा बाजार निवासी इमरान ने बताया कि दुकान बंद कर घर चल गया था। सुबह सूचना मिली कि दुकान में चोरी हुई है। आकर देख तो दुकान का ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश कर चोरी की है। चोरों ने दुकान में रखे 32 इंच का दो एलइडी टीवी, छह एचडी बक्सा, पांच बैटरी, पांच इलेक्ट्रानिक्स चूल्हा एवं पांच हजार नकद की चोरी कर ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…