Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान शहर में पांच दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान समीप अधिवक्ता संघ मार्केट कांपलेक्स में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली। हालांकि तीन दुकान में चोरों को सफलता नहीं मिल सकी। दुकानदारों को चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय हुई जब वे अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के शटर में लगा ताला टूटा देख दुकानदार हतप्रभ रह गए। सूचना पर पहुंची नगर थाना की टीम मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मामले में एक दुकानदार ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि गांधी मैदान समीप अधिवक्ता संघ मार्केट के प्रथम तल पर मेरी राधा डिजिटल स्टूडियो की दुकान है।

बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखा हुआ एक लैपटॉप जिसकी कीमत 35 हजार रुपए, एक कैमरा लगभग पचास हजार तथा पांच हजार नकद की चोरी कर ली गई है। बताया कि इसके अलावा मेरे बगल वाली दुकान ओम ब्यूटी पार्लर जिसके प्रो. पूजा श्रीवास्तव हैं। उनके दुकान का भी शटर तोड़कर दुकान से दो साड़ी कीमत दो हजार तथा पांच हजार नकद चोरी हुई है। वहीं इसी तल पर स्थित सुनील कुमार की दुकान आकाश इंटर प्राइजेज, हरेंद्र कुमार यादव की दुकान जेएस इंटरप्राइजेज तथा अभिजीत कुमार उर्फ लालू की दुकान श्वेता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का शटर को तोड़ने का प्रयास अज्ञात चोरों द्वारा किया गया, लेकिन वहां उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026