पटना: तेजप्रताप यादव के लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बनाए जाने के आरोपों के बीच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बिहार आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि लालू 22 अक्टूबर को पटना आने वाले हैं। इस दौरान वे कुश्वेश्वरस्थान और तारपुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए प्रचार करेंगे। चारा घोटाले के मामले में जमानत पर रिहा लालू अभी दिल्ली में बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारतीय के आवास पर रह रहे हैं। काफी दिनों से उनके राजधानी आने के कयास लगाए जा रहे थे।
शनिवार को राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे विधायक तेजप्रताप यादव ने यह कहते हुए सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी थी कि लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने इशारों में तेजस्वी यादव पर आरोप लगा दिया था। हालांकि इसके बाद तेजस्वी ने सफाई देते हुए कहा था कि राजद सुप्रीमो को कौन बंधक बना सकता है। तेजप्रताप इतने में ही नहीं रुके थे, उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजद अध्यक्ष बनने का सपना देखना चाहते हैं पर यह सच नहीं होने वाला। तेजप्रताप ने यह भी कहा था कि लालू यादव के रहते पार्टी के दरवाजे बिहार की जनता के लिए खुले रहते थे मगर अब रस्सा बंध गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…