पटना: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया है. ऐसे में शनिवार की शाम सारी कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद लालू यादव दिल्ली एम्स के लिए रवाना हो गए हैं. मिली जानकारी अनुसार उनके साथ आठ सदस्यीय डॉक्टरों की टीम भी दिल्ली के लिए रवाना हुई है.
पत्नी और बेटे भी हैं साथ
डॉक्टरों के टीम के साथ ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव, बड़ी बेटी मीसा भारती और पत्नी राबड़ी देवी भी उनके साथ गए हैं. सूचना है कि विस्तारा एयरलाइन्स की प्राइवेट फ्लाइट से लालू यादव को दिल्ली ले जाया जाएगा.
दिल्ली एम्स भेजने का लिया था फैसला
गौरतलब है कि चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत गुरुवार की शाम अचानक बिगड़ गयी थी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. ऐसे में रिम्स के कई डॉक्टर उनके इलाज में लगे हुए थे. हालांकि, तबीयत में सुधार के बजाय गिरावट के बाद शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें रांची के रिम्स से दिल्ली के एम्स में रेफर किया है. इस बाबत रिम्स मेडिकल बोर्ड के आठ सदस्यीय टीम ने बैठक की, जिसमें ये फैसला लिया गया कि लालू बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजे जाएंगे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…