पटना: चुनावी भाषण से जुड़े एक मामले मेंं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को वैशाली की एक अदालत में वर्चुअल तरीके से पेश हुए. लालू यादव पर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक भाषण में जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप है. वैशाली की एक अदालत ने 7 साल से भी ज्यादा पुराने मामले में लालू यादव की बुधवार को पेशी हुई.
बता दें कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनावी भाषणों में जातिसूचक टिप्पणी को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना जाता है. कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. इस मामले में लालू यादव के खिलाफ कुछ दिनों पहले आरोप तय किए गए थे. बता दें कि हाल में ही लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत मिली थी और अब एक अन्य मामले में उनके खिलाफ आरोप किया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…