Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लालू की छोटी बेटी बोलीं- शाम को मुरझाता है कमल, उजाला करती है लालटेन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों/परिणामों से यह अब लगभग साफ हो गया है कि महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला रहा है. साथ ही एक बात और साबित हो रही है कि जहां जदयू का एनडीए के भीतर खराब प्रदर्शन रहा है वहीं महागठबंधन में कांग्रेस कमजोर कड़ी साबित हुई है. वर्ष 2015 में जहां कांग्रेस ने 40 सीटों में 27 सीटें जीती थीं, वहीं इस चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी और महज 20 से 22 सीटें जीतती दिख रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच काटे की टक्कर देखने को मिल रही है. महागठबंधन की आरजेडी इस बार लालू प्रसाद यादव के बिना चुनाव लड़ी रही है. अब कर के परिणामों ने पार्टी के अंदर बेचैनी पैदा कर दी है. रिजल्ट पर लालू के परिवार से भी प्रतिक्रिया आई है. उनकी छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव ने एक ट्वीट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है. राज लक्ष्मी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, ”प्रकृति का नियम है कि शाम होते ही कमल मुरझा जाता है और लालटेन उजाला करती है. सकारात्मक रहें, हम जीतेंगे.” राज लक्ष्मी यादव ने ये ट्वीट किया है

मोदी फैक्टर का कमाल

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो बातें साफ तौर पर स्थापित हुई. पहला यह कि महागठबंधन की ओर से सीधे सीएम नीतीश कुमार को निशाना बनाया गया, दूसरा यह कि भाजपा की पूरी लीडरशिप ने बार-बार साफ किया कि बीजेपी की सीटें कम हो या ज्यादा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में नयी सरकार बनेगी. हालांकि चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आए बिहार में सीएम नीतीश के खिलाफ एक माहौल बनाने में कामयाब होता गया.

पहले फेज के चुनाव में इसका असर भी दिखा और भोजपुर और मगध क्षेत्र की अधिकतर सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे रहे. फिर आया दूसरा और तीसरा चरण जब पीएम मोदी ने चंपारण, सीमांचल और मिथिलांचल में चुनावी रैलियां कीं. इस दौरान पीएम मोदी ने साफ कहा कि हमें बिहार में सीएम नीतीश ही चाहिए. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पीएम मोदी की बार-बार की अपील ने चुनावी फिजा ही बदल दी और एनडीए के पक्ष में रुख फिर से मुड़ गया.

दूसरे चरण में जहां एनडीए ने मामला पलटा, वहीं तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए एक चिट्ठी लिख डाली. इसमें प्रधानमंत्री ने एनडीए पर भरोसा बनाए रखने और राज्य के विकास के लिए नीतीश सरकार को चुनने की अपील की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026