Siwan News

भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में नंदू पांडेय, अरुण पांडेय, मोती लाल साह,भोला साह और राहुल है। घायल नंदू पांडेय ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के एक घर से भूमि विवाद चला रहा है। सोमवार की सुबह में अपने भाई अरुण को एसएससी की परीक्षा दिलवाने गोपलगंज जा रहा था कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक को रोक मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान में गले से सोने की चेन व एक लाख 35 हजार रुपया छीन लिया गया। हम दोनों भाई घायल होकर सड़क पर पड़ थे कि परिजन पहुंच कर सदर अस्पताल में भर्ती कराए। वहीं दूसरे पक्ष के घायल मोती लाल साह ने बताया कि भूमि का विवाद है इसलिए ये लोग बार बार मारपीट कर रहे हैं। सोमवार को उक्त लोगों ने लाठी डंडा से वार कर दिया। जिसमें मैं और मेरे दो भतीजा घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। वहीं थाने में दोनों पक्षों से थाना को कोई आवेदन नहीं पड़ था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026