गोरियाकोठी

भूमि विवाद को ले अधेड़ की चाकू गोद कर हत्या, नौ नामजद, चार गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के खगनी गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक खगनी निवासी रवींद्र उपाध्याय (55) बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम करा परिजनों का सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के पुत्र पिंटू कुमार उपाध्याय ने स्थानीय थाने में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी 80/19 दर्ज कराते हुए आरोपित किया है। आवेदन में मृतक के पुत्र पिंटू कुमार ने आरोप लगाया है कि वह अपने पिता रवींद्र उपाध्याय के साथ मुस्तफाबाद बाजार से सोमवार की रात करीब 8.30 बजे घर लौटा रहा था। तभी मुस्तफाबाद बाजार से पश्चिम घात लगाए गांव के ही राजदेव उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, सुबोध कुमार उपाध्याय, प्रमोद कुमार उपाध्याय, आमोद कुमार उपाध्याय, आकाश उपाध्याय, विकास कुमार उपाध्याय तथा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी झुलन तिवारी आदि ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मैं किसी तरह जान बचाकर घर के तरफ भागा, फिर उक्त लोगों को आते देखा भी। सभी लोगों को आते देख भाग गए।हमला से पिता की मौत हो गई है। आरोपियों से भूमि विवाद है जिसका अपील की गई है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपितों राजदेव उपाध्याय, प्रमोद कुमार उपाध्याय, सुबोध कुमार उपाध्याय तथा झूलन तिवारी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विकांत कुमार दुबे ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026