Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लड्डन की जमानत याचिका खारिज

परवेज अख्तर/सिवान:- होमगार्ड के जवान वासिंद्र नाथ पांडेय हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा बनाए गए अभियुक्त अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन की जमानत याचिका पर बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनोज कुमार की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई। अदलत ने लड्डन की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। इसके पूर्व लड्डन की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने अदालत में बचाव का पक्ष रखते हुए अदालत से उसके निर्दोष होने का सबूत देते हुए जमानत देने का निवेदन किया। अधिवक्ता ने अपने तर्कों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि घटना जब घटित हुई तब लड्डन अन्य मुकदमों में जेल में बंद था। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक ने उक्त मुकदमे में सरकार का पक्ष रखते हुए जमानत याचिका का विरोध किया। उन्होंने अदालत से स्पष्ट किया कि मामला षड्यंत्र से भी जुड़ा है और पुलिस ने प्राथमिकी में नाम नहीं होने के बावजूद भी अनुसंधान के क्रम में सबूतों के साथ अजहरुद्दीन बेग को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के पश्चात अदालत ने मामले में आदेश पारित करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। वासिंद्र नाथ पांडेय हुसैनगंज थाना के मड़कन गांव के निवासी थे। वे होमगार्ड के जवान थे तथा मंडलकारा में उनकी ड्यूटी रहती थी। घटना के समय मंडलकारा से ड्यूटी वापस कर घर लौटने के क्रम में दिसंबर 17 में उनकी हत्या गांव के समीप कर दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026