सीवान में लैपटॉप और 40 हजार रुपये की लूट, विरोध करने पर जमकर पीटा, घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर बाजार के समीप गुरुवार की देर रात एक युवक से लैपटॉप और 40 हजार रुपये की लूट कर ली गई। जिसका विरोध करने पर जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दी गई। इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद सभी को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में एक पक्ष से भोपतपुर बाजार निवासी महमूद मियां के 60 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आलम, मनसुदीन आलम के 35 पुत्र इम्तियाज आलम, मोहब्बत आलम के 25 वर्षीय पुत्र शाहिद राजा, हमीद मियां के 50 वर्षीय पुत्र नसीरुद्दीन मियां, मोहम्मद आलम के 20 वर्षीय पुत्र आसान राजा,जबकि दूसरे पक्ष से शाबु आलम के 18 वर्षीय पुत्र यूबीन आलम, मोहम्मद हाफिज के 45 वर्षीय पुत्र सेराज अहमद, मोहम्मद दीन मियां के 22 वर्षीय पुत्र मंदसौर हुसैन के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में एक पक्ष का आरोप है कि उनके लड़के का बाजार के लोगों ने मारपीट कर लैपटॉप और 40 हजार की लूट कर ली। जब लड़के ने आकर घर पर सभी को लूट की वारदात को अंजाम दिया तो उनके परिजन आरोपितों के यहां पूछताछ करने पहुंचे। इसी दौरान सभी मारपीट शुरू कर दिए। बता दें कि लूट की वारदात के बाद पूछताछ में दोनों तरफ से चली लाठी-डंडों में तकरीबन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि किराना दुकान में घुसकर एक पक्ष के द्वारा उनका 50 हजार रुपये लूट लिया गया। घटना के बाद सभी को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह इधर घटना की जानकारी मिलते ही जामो थाने की पुलिस गांव में पहुंच कर गस्ती कर रही है। जामो थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन मिलते ही संबंधित आरोपितों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026