परवेज़ अख्तर/सिवान:- बुधवार की देर रात नगर थाना की गश्त दल व एसआइटी की टीम ने शहर के विभिन्न लॉज की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान वहां रहने वालों लोगों की आइडी चेक की गई। चेकिंग के दौरान नगर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक लॉज के मालिक को थाना बुलाकर पुछताछ की गई, और लॉज में ठहरने वालों का सत्यापन जल्द कराने का निर्देश दिया गया। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि वरिय अधिकारी के निर्देश पर एसआईटी के साथ शहर के विभिन्न लॉज में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के तहत लॉज में रह रहे लड़कों का सत्यापन उनकी आइडी से किया गया। रामनगर स्थित लॉज में रह रहे लड़कों का सत्यापन नहीं हुआ था। लॉज के मालिक को बुलाया गया था। उन्होंने 15 दिनों के अंदर लॉज में रह रहे लड़कों का सत्यापन कराने की बात कही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…