परवेज अख्तर/सिवान : नौतन पंचायत के वार्ड आठ में लोगों को पीने के लिए शीघ्र ही शुद्ध पेयजल मिलेगा। यह बात नौतन पंचायत के मुखिया कृष्णा प्रसाद ने नल जल योजना के अंतर्गत बोरिंग कार्य के शुभारंभ कराने के दौरान कही। मुखिया ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत भूमिपूजन के साथ बोरिंग का कार्य प्रारंभ कराया। इस मौके पर पंचायत सचिव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। मुखिया ने बताया कि इसके अंतर्गत हर घर तक पाइप लाइन बिछाकर नल का जल पहुंचाना है। इस मौके पर वार्ड सदस्य विनोद यादव, वार्ड सचिव सत्यदेव यादव, पंचायत सचिव चंद्रमोहन प्रसाद,वीरेंद्र प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, पंचानंद यादव, मदन पांडेय,चंदन जायसवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…