Categories: पटना

दो बच्चों को छोड़कर महिला मुखिया प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने कराया FIR

सीतामढ़ी: एक महिला मुखिया अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. महिला मुखिया के दो बच्चे भी हैं. उसके पति की तरफ से अब पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. यह पूरा मामला कन्हौली थाना के खाप खोपराहा की है. यहां की मुखिया रेखा देवी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई.महिला मुखिया के पति ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें तीन लोगों के ऊपर अपहरण का केस दर्ज किया गया है.

घटना 9 मार्च की है. 38 साल की मुखिया रेखा देवी सुबह तकरीबन 4:00 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वापस लौट कर नहीं आई. मुखिया पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही संजय कापर, विजय कापर और राम प्रयास कापर ने उसकी पत्नी रेखा देवी का अपहरण कर लिया है.मुखिया पति ने आरोप लगाया गया है कि शादी करने के मकसद से बहला-फुसलाकर महिला मुखिया का अपहरण किया गया है.

मुखिया पति ने कहा है कि उसकी पत्नी रेखा देवी का अपहरण करने के बाद समाज में छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. आखिरकार थक हारकर उसने 15 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला मुखिया के दो बच्चे भी हैं और उन दोनों को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है.

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024