परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के हरदोबारा बाजार में जदयू विधायक श्याबहादुर सिंह ने चिर प्रतीक्षित उप स्वास्थ्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने खुद उप स्वास्थ्य केंद्र की नींव की कुदाल से मिट्टी काटकर आधारशिला रखी. इस मौके पर भूमिपूजन किया गया .बड़हरिया विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहचान विकास कार्यों के लिए ही है. क्षेत्र में विकास कार्य जारी है.
उन्होंने बताया कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा. उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से शिशुओं व महिलाओं का टीकाकरण हो सकेगा. साथ ही, छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज हो सकेगा व अन्य चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हो जायेंगी. इस मौके पर हरजीत मांझी, मुखिया रामबालक सिंह, पूर्व मुखिया फागू लाल साह, मो असलम, अशोक प्रसाद, माधो सिंह, फूल मोहम्मद आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…