जिले के 35 लाइसेंसधारियों का लाइसेंस रद्द

  • प्रतिवेदन शस्त्र कार्यालय में समर्पित करने को कहा गया
  • शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने पर कार्रवाई की गई

परवेज अख्तर/सिवान: हथियारों का सत्यापन नहीं कराने पर 35 लाईसेंसधारियों का लाईसेंस रद्द कर दिया गया है। इसमें सिसवन के 11, बसंतपुर के 22 व पचरुखी के 2 लाईसेंसधारी शामिल हैं। साथ ही इनकी सूची एनआईसी के वेबसाइट पर दर्ज कर दी गई है। सभी को 30 दिनों के अंदर अपने निकटतम थाना या शस्त्र विक्रेता के यहां अपना शस्त्र जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जमा रसीद व शस्त्र पुस्तिका के साथ अनुपालन प्रतिवेदन शस्त्र कार्यालय में समर्पित करने को कहा गया है। डीएम अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पंचायत चुनाव के दौरान शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने पर डीएम के आदेश पर अनुज्ञप्ति रद्द की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सिसवन प्रखंड के नागेन्द्र तिवारी, बिमलेश कुमार सिंह, रघुवंश सिंह, कृपाशंकर तिवारी, श्रीराम सिंह, बृजेश कुमार सिंह, ब्यासमुनी पांडेय, प्रशांत यादव, हवलदार सीताराम, परमेश्वर यादव व भरत यादव का लाईसेंस रद्द किया गया है। वहीं बसंतपुर के चंद्रदेव सिंह, मदन सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, कृष्णा कुमार पाठक, रामजी सिंह, अमरेन्द्र सिंह, विरेन्द्र प्रसाद, विद्याभूषण सिंह, अकबर अली अंसारी, रामनिहोरा राय, रंजीत कुमार सिंह, ललन पाठक, विरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, एमपी सिंह, गुलाब राय, ललन प्रसाद, रामेश्वर सिंह, मैतुनजय सिंह, चंद्रिका सिंह, केदारनाथ सिंह, गणेश मिश्रा व पचरुखी के रामाशंकर प्रसाद व दुधनाथ सिंह का लाईसेंस रद्द कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026