Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनियमितता पाए जाने पर खवासपुर के तीन डीलरों का लाइसेंस रद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत के तीन पीडीएस डीलरों की अनुज्ञप्ति में महाराजगंज एसडीओ ने जांच के दौरान दोष पाए जाने पर रद कर दिया है। इनमें द्रौपदी देवी, जयश्री चौधरी तथा केदार महतो के जनवितरण प्रणाली दुकान शामिल है। जांच को गठित टीम ने जब जांच की तो कई अनियमितता पाई। जांच टीम में शामिल अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर एसडीओ ने आरोपित डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर तीनों डीलरों की अनुज्ञप्ति रद कर दी गई। एमओ सियाराम रजक ने बताया कि
आगामी जून माह से खवासपुर पंचायत के उपभोक्ताओं का राशन-केरोसिन समीपवर्ती लखनौरा पंचायत के पैक्स डीलर द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन एवं केरोसिन के वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होनी तय है। इससे अन्य डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024