सिवान में हल्की हुई बूंदाबांदी, बिहार के कई जिलों में कल बारिश के आसार

परवेज अख्तर/न्यूज डेस्क :
बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदलने लगा है। बुधवार की सुबह सिवान सहित कुछ जिलों में बादल छाने लगे और हल्‍की बूंदाबांदी भी हुई है। इस बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार और गुरुवार को राज्‍य के कई हिस्‍सों में  बारिश होने की संभावना जाहिर की है। बारिश होने के बाद उमस बढ़ेगी। पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य इलाके में फिलहाल तापमान काफी बढ़ गया था। बादलों की आवाजाही के बीच कुछ जिलों में तापमान थोड़ा कम हुआ है। पिछले तीन दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

भागलपुर में 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया तापमान

मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता मात्र 30 फीसद रही। गया का अधिकतम 41.1 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, भागलपुर में अधिकतम 41.5 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बिहार के इन जिलों में कल बारिश के आसार

गुरुवार को पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, वैशाली, शिवहर एवं समस्तीपुर में आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

  • राजधानी का पारा 40 पार, कल हो सकती बारिश
  • तीन दिनों से गर्म हवा से बढ़ी परेशानी, बुधवार तक बनी रहेगी यही स्थिति
  • 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया राजधानी का अधिकतम तापमान

पछुआ हवा कर रही परेशान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा कि राजधानी में पछुआ चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस तरह की स्थिति बुधवार तक बने रहने की उम्मीद है। गुरुवार को आंधी के साथ राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। कल दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह काल वैशाखी का दौर है। ऐसे में कभी भी आंधी के साथ मेघ गर्जना हो सकती है। देखते ही देखते बारिश भी हो सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026