Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हल्की बारिश ने बिगाड़ दी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की शूरत

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में सोमवार की अल सुबह बारिश होने जहां तहां जल जमाव तथा कीचड़ होने से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण बच्चों को जहां विद्यालय जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं लोगों को कहीं जाने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के बाद जिले के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जिले का अधिकतम तापमान बारिश बाद सुबह में 28 डिग्री सेल्सियस और दोपहर में 32 डिग्री रहा। वहीं दिन में भी अचानक तेज हवाओं के साथ आई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इधर किसानों में खुशी देखी गई। किसान अपने-अपने खेतों में धान की बोआई में व्यस्त दिखे। शहर के सब्जी मंडी, मखदुम सराय, फतेहपुर बाइपास, महादेवा, स्टेशन रोड, शांति वट वृक्ष, राजेंद्र पथ समेत अन्य जगहों पर जल जमाव तथा कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मैरवा में करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेत में पानी एकत्रित हो जाने से धान की और मक्का के पौधों को जीवनदान मिल गया। यह देख किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र की सभी सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल रोड, बिचली बाजार, आदर्श नगर, नई बाजार, माल गोदाम रोड समेत नगर पंचायत क्षेत्र की सभी सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक जल का जमाव हो गया। इससे रेफरल अस्पताल और थाना परिसर में पानी घुस गया। कई दुकानों में भी पानी घुस गया। नाला जाम के कारण जलजमाव की स्थिति घंटों बनी रही। हालांकि कुछ महीने पहले मुख्य नाला की सफाई जेसीबी से नगर पंचायत ने कराई थी। नगर पंचायत द्वारा नाला सफाई के दौरान दावा किया जा रहा था कि इस वर्ष बरसात में नगर पंचायत के लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिल जाएगा। लेकिन इस दावे की हवा सोमवार को हुई एक घंटे की मूसलाधार वर्षा ने खोलकर रख दी। मुख्य नाला से जल निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसा हुआ। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। मैरवा धाम रोड में मुख्य नाले की जल निकासी खेत में होने से स्थानीय लोगों द्वारा रोक रखा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026