Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में लायंस क्लब ने एसपी और एसडीओ को दिया मास्क और सेनेटाइजर

परवेज अख्तर/सिवान:- कोविड 19 के खिलाफ मानवता की जंग में लायंस क्लब इंटरनेशनल कदम से कदम मिलाकर पूरे विश्व मे चल रहा है। हर देश राज्य और शहर में क्लब के लोग मानव सेवा में लगे है। लायंस क्लब इंटरनेशनल की पहल पर लायंस क्लब ने क्लब प्रेसिडेन्ट अरविंद पाठक, कोषाध्यक्ष डर एहतेशाम अहमद, पूर्व प्रेसिडेन्ट और जोनल चेयरपर्सन राजेश कुमार गुप्ता, लायंस क्लब के सदस्य दुर्जय शंकर आदि के साथ मिलकर सिवान के पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार और सिवान अनुमंडल पदाधिकारी राम बाबू बैठा को 2000 थ्री प्लाई मास्क और 200 सेनेटाइजर प्रदान किया।

क्लब के पूर्व प्रेसिडेन्ट राजेश गुप्ता, वर्तमान प्रेसिडेन्ट अरविंद पाठक, कोषाध्यक्ष अहतेशाम अहमद ने संयुक्त रूप से बताया कि लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा मास्क और सेनेटाइजर वितरण के लिए राशि डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जिलापाल डॉ अमिताभ चौधरी के पास आया था।जिलापाल डॉ चौधरी द्वारा सभी कलुबो को सेनेटाइजर ओर मास्क भेजा गया। ये मास्क और सेनेटाइजर एसपी और एसडीओ को दिया गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के सबसे जरूरतमंद तक ये आसानी से पहुच सके। वही एसपी अभिनब कुमार और एसडीओ राम बाबू बैठा ने लायंस क्लब को साधुवाद दिया और कहा कि लायंस क्लब हमेशा सोसाइटी में अच्छा कार्य करता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026