सरकारी कार्यालय में चल रही थी शराब और शबाब पार्टी, कमरे में अर्धनग्न मिली महिला

पटना: राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके का है, जहां एक पंचायत सचिव के सरकारी कार्यालय में शराब पार्टी का खुलासा हुआ है। कमरे से एक महिला को भी अर्धनग्न हालत में पाया गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि आर्यावर्त पोस्टस इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सरकारी कार्यालय में अय्याशी का वायरल वीडियो सामने आने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंचायती राज विभाग को पत्र लिखा है।

जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव के कार्यालय में शबाब के साथ ही शराब का भी इंतजाम किया गया था। जिसे वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है। आरोपी पंचायत सचिव भीम कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि फर्जी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है।

घटना दानापुर के बिहटा स्थित कटेश्वर पंचायत सचिव के सरकारी कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंचायत अक्सर सरकारी आवास में शराब और शबाब पार्टी का आयोजन करता है। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी पंचायत सचिव भीम कुमार प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकार द्वारा आवंटित सरकारी क्वार्टर में रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026