Categories: छपरा

छपरा में पुलिस की कस्टडी में शराब धंधेबाज की हुई मौत

छपरा: सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा के हरिजन बस्ती में उत्पादन विभाग छपरा की टीम ने सोमवार को सुबह में पहुंचकर दो शराब धंधेबाज को खदेड़ कर उसे मौके पर पकड़ कर उसे वेरहमी से पीटते हुए उसे छपरा ले गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत बुधवार को हो गई । मृतक कन्हाई पासवान उम्र 30 वर्ष पिता जम्मू पासवान घर भरपुरा थाना सोनपुर जिला सारण के निवासी था । पकड़े गए युवक कन्हाई पासवान उम्र 30 वर्ष पिता जमु पासवान , दुसरा टुनटुन पासवान पिता स्व जुगुल पासवान दोनों का घर भरपुरा थाना सोनपुर है ।

परिजनों ने बताया कि बुधवार के शाम 5:00 बजे फोन छपरा से आया कि आपका लड़का का तबीयत काफी खराब है । इस पर गांव के चार पांच युवक छपरा गया जहां वह मृत अवस्था में कन्हाई पासवान का शव पड़ा हुआ था वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस सोमवार के दिन जिस तरह से पुलिस पकड़ने के लिए गाड़ियों के परिचालन कर रहा था लग रहा था कि बहुत बड़ा अपराधियो को पकड़ने के लिए खदेड़ रहा था । पुलिस ने पकड़ने के दौरान बड़ी बेरहमी से पीटते हुए उसे गाड़ी में बैठाया था जहां इसका विरोध पुलिस के डर के कारण उसके परिजन नहीं कर सका । आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि शराब बेचना कोई बड़ा अपराधी नही है जिस तरह से उसे बेरहमी से पीटा गया । ऐसा लग रहा था कि मानो वह बहुत बड़ा हत्यारा हो ।

इस खबर के सुनते ही यहां गांव में हाहाकार मच गया वहीं परिवार जनों को रो रो के बुरा हाल है वही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं वह बहुत ही गरीब परिवार के हैं और जिसकी वजह से वह शराब लाकर बेचता था और अपना परिवार का भरण पोषण कर रहा था ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026