तरवारा के डिहिया चंवर से शराब माफिया गिरफ्तार भेजा गया जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के डिहिया चंवर से रविवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार व अवर निरीक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने छापेमारी करते हुए 25 लीटर महुआ मीठा निर्मित देशी शराब के साथ शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी बालचंद प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद रूप में की गई हैं.

कारोबारियों पर लगातार हो रही छापेमारी व कारोबारियों के गिरफ्तारी से शराब करोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. शराब के अड्डों पर लगातार हो रहे छापेमारी से चौक चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं लोगों में नए थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार से शराब बंदी कानून को सफल बनाने की उम्मीद जग गयी है. थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026