सिवान में चार जगहों पर छापामारी कर शराब बरामद , तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग टीम ने मंगलवार व बुधवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर में छापेमारी कर दस लीटर चुलाई शराब और 310 लीटर जावा के साथ मिर्पन नट को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी तरफ बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगही पोखरा गांव में छापामारी कर 69 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। जहां छापेमारी की सूचना पर मुन्ना सिंह एवं धीरज सिंह फरार हो गया। तीसरी छापेमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाड़ी गढ़ गांव में छापेमारी कर 23 बोतल शराब के साथ सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। जबकि चौथा छापेमारी महादेवा रोड स्थित तुरहाटोली में छापेमारी कर 737 पीस शराब के साथ दीपक चौहान को गिरफ्तार किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026