परवेज अख्तर/सिवान:- शनिवार की संध्या उत्पाद विभाग टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर नव वर्ष को देखते हुए दो जगहों पर छापेमारी कर शराब सहित छह शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. वही अन्य छह शराब तस्कर पुलिस को देख फरार हो गये. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि नव वर्ष को देखते हुए शराब तस्कर शराब जुटाने में लगे है वही पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी में जुटी है. उच्च अधिकारियों के आदेश व गुप्त सूचना के आधार पर जीरादेई थाना क्षेत्र के खरगीरामपुर गांव में छापेमारी कर लगभग 232 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर उक्त गांव निवासी राहुल यादव, गंगौली के सोनू मिश्रा व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी अनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरी तरफ रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी एक हजार सात लीटर विदेशी शराब बरामद के साथ हरनाथपुर गांव निवासी मुख्तार यादव, शुभावती देवी, सिगरा खातून को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस की वाहन को देख छह शराब तस्कर संदीप यादव ,ओम प्रकाश यादव, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, अंकुर यादव ,अनवर अंसारी मौके से फरार हो गया. उत्पाद टीम अब अन्य फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…