दरौंदा के चकरी रसूलपुर में वायरल वीडियो के आधार पर शराब तस्कर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी रसूलपुर में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को लगभग पांच लीटर देशी चुआठ महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. बतादें कि मंगलवार को शराब बेचने का वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें ग्रामीणों द्वारा शराब बेचने से एक युवक को मना किया गया. लेकिन युवक सतर्क होने के बजाय मना करने वाले लोगों से झगड़ा करने लगा. कुछ ही देर बाद शराब बेचने वाले युवक के परिजन मारपीट करने लगे.

जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर चकरी रसूलपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छापेमारी कर लगभग पांच लीटर देशी महुआ चुआठ शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 147/21 में प्राथमिकी दर्ज कर चकरी रसूलपुर निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र नीतीश यादव को जेल भेज दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026