परवेज़ अख्तर/सीवान:
उत्पाद विभाग टीम ने यूपी से शराब लेकर आ रहा एक ऑटो चालक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया .इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक ऑटो शराब लेकर आ रही है.तभी उत्पाद विभाग टीम द्वारा मैरवा के तरफ से एक ऑटो आते दिखा जिसके बाद टीम ने ऑटो का पीछा करना शुरू कर दिया।
ऑटो अभी जमसिकड़ी गांव के समीप ही पहुंची थी कि टीम द्वारा ऑटो रोक कर तलाशी ली गई तो ऑटो के तहखाने में छुपा कर रखी हुई 1440 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जबकि चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया गया. चालक की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के नागडीहा गांव निवासी अजीज अहमद का पुत्र नबीजान मोहम्मद बताया जा रहा है.जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.वही ऑटो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के होने के कारण फोटो किसकी है इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है.जिसके लिए विभाग ने परिवहन विभाग विभाग को जांच के लिए पत्र दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…