सिवान में एक करोड़ की शराब बरामद, पेट्रोल पंप पर लावारिस अवस्था में खड़ा था ट्रक

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान में नशाबंदी के दावे पर शनिवार को हुई बड़ी बरामदगी से सवाल उठने लगे हैं। सिवान के सराय ओपी क्षेत्र के छपरा-सिवान मुख्य पथ पर शनिवार की देर शाम एक पेट्रोल पंप पर लावारिस अवस्था में खड़े ट्रक को पुलिस ने जब्त किया। 18 चक्‍के वाले इस ट्रक पर करीब एक करोड़ रुपए की शराब लोड होने की बात कही जा रही है।

शुक्रवार से ही लावारिस हाल में खड़ा था ट्रक

सिवान की पुलिस ने शराब लदी ट्रक को जब्त कर सराय ओपी लाया जहां ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब पाई गई। जब्त शराब की कीमत 1 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है। सूचना जारी होने तक ट्रक से शराब को अनलोड किया जा रहा था। मामले में एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि सराय ओपी समीप एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार से एक ट्रक लावारिस स्थिति में खड़ा है। इसके बाद एसआइटी टीम के साथ छापेमारी की गई।

शराब की बोतलें गिनने में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक ट्रक के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। ट्रक पर राजस्थान का नंबर अंकित है। ट्रक को ओपी में लाकर जब तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाई गई। सूचना जारी होने तक शराब की अनलोडिंग जारी थी। उन्होंने बताया कि ट्रक में 18 चक्का है, और जितनी शराब है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत 1 करोड़ के आसपास है। हालांकि पूरी गिनती के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितनी की शराब जब्त की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026