बड़ी खबर : सीएम नीतीश का ऐलान, बिहार में 10 दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

पटना : बिहार में लॉकडाउन को अब 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान करते हुए कहा कि लॉकडाउन का कोरोना को रोकने में सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है, इस वजह से लॉकडाउन को 10 दिनों यानी 16 से 25 मई तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस दौरान लॉकडाउन का पहले का नियम ही लागू रहेगा।

कोरोना की दूसरी लहर के बीच पटना हाई कोर्ट की फटकार के बिहार सरकार ने 5 मई से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसकी मियाद 15 मई को खत्म हो रही है। अब एक बार फिर नीतीश सरकार ने लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. अब सभी पाबंदियां 25 मई तक लागू रहेंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, “आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।”


गौरतलब है कि बिहार में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को थामने में लॉकडाउन काफी हद तक मददगार साबित हो रहा है। लॉकडाउन के बाद कोरोना के नए मरीजों की तादाद घटी है। संक्रमण दर घटने के साथ ही रिकवरी दर बढ़ी है। कई हफ्तों के बाद बुधवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार से नीचे रहा।

बिहार में बुधवार कोरोना के 10 हजार से कम नए मरीज मिले. हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण ने और 74 लोगों की जान जरूर ले ली। गनीमत की बात है कि 23 दिन के बाद प्रदेश में 10 हजार से कम संक्रमित मिले हैं, जबकि 12,265 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या एक लाख से नीचे आ गई है। राज्य में अब एक्टिव केस 99,623 रह गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024