Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को ले सड़क पर उतरा प्रशासन

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना पॉजिटवों की बढ़ती को देख सरकार ने 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन कर दिया है। इसे शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए गुरुवार को प्रशासन सड़क पर उतर आया। शहर के विभिन्न मोहल्ले में घूमकर दुकानें बंद कराई। एसडीओ मंजीत कुमार, एसडीपीओ हरीश शर्मा, बीडीओ नंदकिशोर साह, नपं ईओ अरविद कुमार सिंह, एडिसनल एसडीओ किसलय श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने सड़क पर मार्च किया। इस दौरान एसडीओ ने ध्वनि प्रसारण यंत्र से यह घोषणा करते हुए कहा कि यदि बिना आदेश की दुकानें खुली पाई गईं तो उनकी दुकानें सील कर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ ने लोगों से कहा कि अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। जरूरी कार्य वश यदि बाहर निकलें तो शारीरिक दूरी का पालन करें तथा मास्क लगाकर रहें। उन्होंने दवा, फल, दूध, सब्जी, राशन दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि वे नियम का उल्लंघन जैसे बिना मास्क, शारीरिक दूरी का उल्लंघन, दुकान पर सैनिटाइजर नहीं रखने पर दुकान को बंद कराते हुए उक्त दुकानदार मालिक पर कोविड 19 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026