Tarwara Hindi News

एक लाख 27 हजार की लूट

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित आरा मशीन के पास मंगलवार की देर शाम एक ट्रक मालिक की पिटाई कर अपराधियों ने एक लाख 27 हजार रुपए लूट लिए। ट्रक मालिक कोलकाता से सिवान अपनी मां के श्राद्ध क्रम में शामिल होने आ रहा था। घटना सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक मालिक को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल ट्रक मालिक जामो थाना क्षेत्र के मेधवार गांव निवासी मुन्ना साह है। मुन्ना साह ने जीबी नगर थाना में आवेदन देकर पांच नामजद सहित पांच अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्जकराई है। मुन्ना साह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम अपने ट्रक से गिट्टी लाद कर कोलकाता से घर आ रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026