Siwan News

हसनपुरा में धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के हसनपुरा में कायस्थ समाज के प्रमुख देवता श्री चित्रगुप्त की पूजा मंगलवार को बड़ी धूमधाम से की गई। कायस्थ समाज के लोग पहले घरों में अपने ईष्ट देव के प्रमुख अस्त्र कलम-दवात की पूजा के बाद हसनपुरा स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर के प्रांगण में भगवान चित्रगुप्त के पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में करीब 11 बजे हवन-पूजन शुरू हुआ और आरती के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस पर्व पर मंगलवार को कायस्थ परिवारों में सुबह से ही उत्साह का माहौल नजर आया। सुबह घरों में भगवान चित्रगुप्त का चित्र रखकर तथा उसके सामने धूप-दीप जलाकर जहां पूजा की गई वहीं चित्र के समक्ष घर के उन सदस्य संख्या के अनुसार जो पढ़ने-लिखने वाले हैं, उनके नाम से कलम और दवात रखकर पूजा की गई। कलम और दवात को स्नान कराने के बाद रक्षा और रोली लगाया गया। पूजा के बाद सदस्यों को प्रसाद स्वरूप कलम दिया गया और सदस्यों ने माथे लगाकर उसे जेब में रखा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर नंदजी श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, बलिराम श्रीवास्तव, आर के वर्मा, उमाशंकर श्रीवास्तव, अजित कुमार, राजेश श्रीवास्तव, रोहित कुमार, मक्खन श्रीवास्तव सहित दर्जनों श्रीवास्तव परिवार उपस्थित थे। बसन्तपुर में समारोह पुर्बक मनाया गया चित्रगुप्त पूजा लकड़ी नवीगंज सीवान आस से बसन्तपुर में मंगलवार को प्रखंड क्रीड़ा मैदान में समारोह पुर्बक चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई । क्रीड़ा मैदान में होनेवाले रात में कौवाली मुकाबले के दोनों स्टेजो के बीच भब्य प्रतिमा स्थापित की गई है । आचार्य पंडित अमर नाथ पांडेय के द्वारा बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई गयी । वही बसन्तपुर के सिकांगों में रहनेवाले बैज्ञानिक सौरभ प्रियदर्षि यजमान के रूप में बड़ी श्रद्धा व लगन के साथ पूजा में लीन थे । मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्ब प्रधानाध्यपक दिनेश चंद्र बर्मा , मुल्क मालिक सिंह, राजीव कुमार , बशिष्ठ प्रसाद , अधिवक्ता रामजी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर, ललन सिंह , जयप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026