Categories: पटना

प्यार ने ले ली जान! पहले youtube पर डाला वीडियो, फिर FB पर लाइव होकर फंदे से झूल गया

पटना: पहले यूट्यूब पर वीडियो डाला फिर फेसबुक लाइव होकर युवक पंखे में फंदा डालकर झूल गया। घटना पटना के चौक थाना क्षेत्र के बाललीला के पास एनआरआई बंगला में घटी।

मामले की जानकारी होते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और एनआरआई बंगला के कमरा संख्या 107 का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। मृतक की पहचान यूपी के शामली जिले के कादरगढ़ के रहने वाले 22 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में की गयी है।

चौक थाने के अपर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा। इससे पहले युवक ने यू्ट्यूब पर एक वीड़ियो शेयर किया है। इसमें उसने प्रेम-प्रसंग का जिक्र किया है।

परमजीत ने अपने कमरे में फेसबुक लाइव किया और पंखे से फंदा डालकर झूल गया। उसे सुसाइड करते हुए लाइव देखकर उसके जानने वालों में हड़कंप मच गया। लोग उसके ठिकाने का पता लगाने में जुट गए। देर शाम पता चला कि उसने एनआरआई बंगला के कमरे में आत्महत्या की है। वह रविवार की सुबह ही कमरा बुक कराया था और उसे सोमवार को वापस जाना था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026