परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई एक युवती का अपहरण 15 दिन पूर्व गांव के ही एक युवक द्वारा शादी की नीयत से कर लिया गया था। इस मामले में युवती के पिता ने चौकी हसन शाह टोला निवासी हजरत अली को आरोपित किया था। कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक संजीव कुमार रंजन ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से तरवारा बाजार स्थित इंदिरा चौक से कहीं जाने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि अपहृत युवती का उस युवक से करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपहरणकर्ता दो बच्चों का पिता है। एक योजना के तहत 15 दिन पहले दोनों घर से फरार होने के बाद गोपालगंज जिले के बखरी गांव में अपहरणकर्ता के घर चले गए जहां से दोनों कहीं और भागने के लिए तरवारा बाजार पहुंचे थे जिसकी सूचना हरजत अली की पत्नी रब्या खातून के भाई ने स्थानीय थाना को दी, इसकी सूचना पर पुलिस ने नाटकीय ढंग से तरवारा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि हरजत अली की शादी 31 दिसंबर 2015 को रब्या खातून के साथ हुई थी जिससे दो पुत्री क्रमशः तीन वर्षीय हसीना बेगम तथा सात माह की शाहिस्ता परवीन है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…