Siwan News

श्रीकांत धाम में आज होगा मां चक्षु मिलन एवं निशा पूजा

परवेज़ अख्तर/सिवान:- रविवार को कलश स्थापना के साथ प्रारंभ हुए नवरात्रि की पूजा अब दिनों दिनों परवान चढ़ने लगी है। भक्त दशहरा को लेकर पूरे उत्साह में हैं । जिले के हुसैनगंज के हथौड़ा गांव स्तिथ श्रीकांत धाम श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रांगण में स्थापित अष्टभुजी मां दुर्गा का मां चक्षु मिलन एवं निशा पूजा करके माता की आराधना करेंगे ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज दिन में 2:03 पर अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी और मध्य रात्रि में मां निशा की पूजा की जाएगी।ज्योतिष एवं कर्मकांड के प्रखर विद्वान पंडित शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अष्टमी शनिवार दिन में 2:03 से प्रारंभ होकर रविवार को 2:03 तक रहेगी और इस बीच अष्टमी में ही निशा पूजा का प्रावधान है इसलिए शनिवार की रात में ही मां भगवती की पूजा अर्चना की जाएगी उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अन्नपूर्णा परिक्रमा से जीवन में कभी भी दरिद्रता का प्रवेश नहीं होता है उन्होंने बताया कि शनिवार को ही पत्रिका प्रवेशं एवं मां के चक्षु मिलन होगे और मां का विशेष श्रृंगार भी होगा उन्होंने बताया कि निशा पूजन से मां प्रसन्न होती है और भक्तों को मनचाहा वरदान देती है चक्षु मिलन के पश्चात ही सीवान में दशहरा मेला भी प्रारंभ हो जाएगा मंडप की सजावट मूर्तियों को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हुए हैं हालांकि लगातार बारिश होने से कई मूर्ति पंडालों के कार्य प्रभावित हुए हैं लेकिन बारिश पर आस्था भारी है युद्ध स्तर पर कलाकार मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं इससे माना जा रहा है कि कल से दशहरा का मेला प्रारंभ हो जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026