छपरा : जिले के मशरक थाना परिसर में मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने मशरक थाना परिसर में सोनौली गांव में पिछले सप्ताह बिजली के शार्ट सर्किट से लगें आग से दो परिवारों का सब कुछ जल कर राख हो गया था जिसमें बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से दो पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी गई। मढौरा एसडीओ ने सोनौली पंचायत के दो अग्निपीड़ित को सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के उपस्थिति में आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार के मुखिया को नौ हजार आठ सौं रूपये का चेक दिया।मामला है कि मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के सिकटी खंजाहा (बलुआपर) के अग्नि पीड़ित सोनालाल महतो के पत्नी सोहिला देवी एवं अरविंद महतो के पत्नी ललिता देवी को नौ हजार आठ सौं रूपये का दो चेक दोनों परिवार के अलग-अलग सदस्य को दिया गया।इसी अग्निकांड में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने अग्निकांड से पीड़ित परिवार को एक एक क्विंटल अनाज और गर्म कपड़े मदद में दिए थें वही राजद नेता इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने भी नगद मदद के रूप में पांच हजार रुपए दिए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…