Barharia Siwan News

बड़हरिया के माधोपुर में “पैगाम-ए-नबुवत कॉन्फ्रेंस” का आयोजन 17 मार्च को

परवेज़ अख्तर/बड़हरिया(सीवान):- हर साल की तरह इस साल भी दिनांक 17 मार्च 2018 को शनिवार के दिन बाद नमाज मगरिब 7:30PM से शुरू होगा और जोकि 1:30 घण्टा तक उलमा इकराम लोगो से खताब करेगे उस के बाद माईक पे लोग उन से सवाल व जवाब भी करेगे। आई० टी० एफ० (इस्लामिक ट्रूथ फाउंडेशन) बड़हरिया, सिवान के तत्वावधान मे “पैगाम-ए-नबुवत कॉन्फ्रेंस” का आयोजन माधोपुर मिडिल स्कूल (पेट्रोल पंप के सामने) होने जा रहा है। इस कान्फ्रेंस मे ‘हक्कुल इबाद -(बंदों के हक़-अधिकार)’ के शीर्ष पर फजीलत शेख हाफिज एवं कारी बदिउज्जमा मदनी हाफिजुल्लाह साहब का खिताब आम होगा। (बंदो के हक़) की बात होगी जो एक इंसान को दूसरे इंसान का क्या अधिकार है इस बात को लोगो के बीच रखा जाएगा क्योकि समाज मे बहुत ही कम लोग इस विषय को जानते है। कान्फ्रेंस की तैयारियां जोरों पर है। बयान की हुई बाते प्रोग्राम के व्यस्थापक जनाब कमर परवेज साहब ने एक प्रेस विज्ञापन में कही। उन्होने दौरे हाज़िर के हालात को सामने रखते हुए सभी भाईयो एवं बहनो से इस प्रोग्राम में अधिक से अधिक संख्या में शरीक होने की अपील की है। इस प्रोग्राम मे आई० टी० एफ० के तमाम मेंबर लगे हुए है जिसमे जनाब तबरेज़ अहमद, सलाहउद्दीन अहमद, अफलातून अहमद, समीर बेग (रिंकू), गुफरान अहमद,फहीम आलम,हारून याहिया,आरिफ इकबाल, मोहुद्दीन अहमद लोग लगे हुए है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026