परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा बहुरिया टोला निवासी रिंकी देवी ने शुक्रवार की सुबह हुए किशोर की हत्या मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. उसने अपने दिए हुए आवेदन में लिखा है कि उसके बेटे की हत्या गांव के ही उज्ज्वल कुमार और धनंजय कुमार ने कर दिया है.दोनों आरोपी मेरे पुत्र को बहला फुसलाकर घर से ले जाकर कर घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है.पुलिस का कहना है कि इसमें शामिल किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जाएगा.वही हत्या के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है.उसके दरवाजे पर सामाजिक, राजनीतिक और जनप्रतिनिधियों का ताता लगा हुआ है.मालूम हो कि शुक्रवार की अहले सुबह रोहित कुमार का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ.मृतक का गला पर जख्म का निशान था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…