परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सिवान-पटना रोड पर बड़कगांव लाइन होटल के पास गुरुवार की संध्या करीब साढ़े छह बजे मैजिक वैन एवं रेलवे ट्रॉली ट्रक में आमने-सामने टक्कर होने से एक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार इसमें घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जाता है कि सभी लेबर करीब 36 की संख्या में मैजिक वैन पर सवार थे। मैजिक वैन पर हार्डवेयर का सामान लादकर मलमलिया जा रहा था। तभी सिवान तरवारा मोड़ से करीब 20-25 मजदूर चढ़ गए। सभी कम पैसे की लालच में मैजिक वैन पर सवार हो गए। आगे बड़कागांव लाइन होटल के पास पहले से रेलवे कार्य के लिए ट्रक खड़ी थी जिसमें अनियंत्रित होकर मैजिक चालक ने उसमें ठोकर मार दिया। जिससे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। मृतक सिसई निवासी रवींद्र भगत है जबकि कई घायल हो गए। घायलों में रामाशंकर सिंह ,रमेश सिंह, सुदर्शन सिंह, अवतार सिंह, सुरेश भगत, कमलेश भगत आदि शामिल हैं। थोड़ी देर के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया तथा सामान से लदे मैजिक वैन को जब्त कर थाना लाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…