Siwan News

महादेवा में एक साथ सात घरों से 11 लाख की चोरी, एक गिरफ्तार

परवेज अख्‍तर, सिवान : महादेवा ओपी थाना क्षेत्र में महादेवा नई बस्ती, मालवीय नगर के सात घरों में एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना के दौरान एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसकी जमकर पिटाई की गई। घायलावस्था में उसे पुलिस के हवाले किया गया। पकड़ा गया चोर बताया जाता है। उसके पास से दिल्ली का आइकार्ड बरामद किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं देर शाम चोरी की इतनी बड़ी घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम की मदद ली। डॉग कांग ने यहां पहुंच कर हर घर के बाहर गहनता से खोजबीन की।

कांगके दिए गए सुराग के आधार पर पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं पकड़े गए चोर ने भी कुछ सुराग पुलिस के समक्ष उगले हैं। जिसके बिना पर  गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चोरों ने सात घरों से लगभग 10 लाख, 90 हजार से ज्यादा के संपत्ति की चोरी कर ली है। यह पहली बार है जब महादेवा मोहल्ले में इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। ये सभी घर बंद थे और इनके गृहस्वामी होली पर अपने अपने घर गए हुए थे। घरों को बंद देख चोर गिरोह ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रवीण कुमार सिंह होली में अपने गांव गए हुए थे। घर को बंद देख चोरों ने यहां हाथ साफ किया।  ये आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। इनके घर से चोरों ने नकद सहित दो लाख की चोरी कर ली। चोरों ने इनके घर में साड़ी के सहारे प्रवेश किया था। बगल  के पड़ोसी ने जब आवाज सुनी तो शोर मचाया।

शोर सुनकर चोर भाग निकले। लेकिन एक चोर को पकड़ लिया गया। उसके बाद उसकी पिटाई की गई। तो पता चला कि इनके गिरोह ने मोहल्ले के  व्यवसायी शैलेंद्र कुमार सिंह के घर से चार लाख रुपये के गहने और दो लाख नकद की चोरी की। यहां से चोरों ने हाथ साफ करने बाद किराए के मकान में रह रहे छपरा निवासी सह महेंद्रा फाइनेंस में काम करने वाले मितेश कुमार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनके घर से चोरों ने सात हजार नकद सहित 50 रुपये के गहने की चोरी की थी। बता दें कि शैलेंद्र कुमार और मितेश एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। पकड़े गए चोर ने बताया कि कुमार राकेश दिल्ली गए थे और घर बंद था यहां से भी चोरों ने हाथ साफ किया। इसके बाद महादेवा निवासी रंजीत सिंह के मकान में एक ही फ्लैट में रहने वाले तीन किराएदार महाराजगंज बंगरा निवासी अमेंद्र किशोर सिंह के घर 50 हजार रुपये की चोरी की। उसी मकान के नीचे फ्लैट में रहने वाले बेलांव निवासी शैलेंद्र कुमार राय के घर से एक से पांच लाख रुपये के गहने और 23 हजार रुपये कैश की चोरी की गई है। वहीं पकड़े गए चोर ने बताया कि अमलोरी निवासी अधिवक्ता विद्याभूषण सिंह के नई बस्ती स्थित नवनिर्मित मकान से 70 हजार रुपये की चोरी की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026