परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाने की टीम ने पुरानी बाजार स्थित नोनियाडीह में सोमवार की सुबह छापेमारी कर 65 लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं पुलिस आने की भनक लगते ही शराब तस्कर भागने में सफल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित नोनियाडीह पर शराब बनाने व बेचने का काम चल रहा है।
तभी गुप्त सूचना के आधार पर नाेनियाडीह निवासी गणेश महतो व अजय महतो, मदन महतो, गुड्डू महतो तथा ईश्वर महतो के घर छापेमारी की गई। पुलिस आने की भनक मिलते ही शराब तस्कर शराब छोड़ भागने में सफल रहे। पुलिस घर के तलाशी के दौरान शराब बनाने के उपकरण व छह गैलन देसी शराब जिसमें करीब 65 लीटर शराब पाया गया। पुलिस जब्त कर थाना लाई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त पांचों तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…