महाराजगंज: छापेमारी में 85 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को लेकर शराबी और शराब तस्कर के खिलाफ कई जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के रामापाली गांव स्थित बगधवत बाबा स्थल के पास से 85 लीटर देशी शराब व शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया है. हालांकि पुलिस को देख शराब कारोबारी फरार हो गया. गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व एसआई विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के रामापाली गांव मे छापेमारी की. छापेमारी के दौरान बगधवत बाबा स्थल के पास से 85 लीटर देशी शराब बरामद किया गया.

साथ ही महुआ शराब बनाने वाले कुछ उपकरण बरामद किया गया है. हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा.इस संबंध मे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रामापाली गांव मे छापेमारी कि गई. छापेमारी के दौरान लालबाबू महतों के पुत्र विर महतो के यहा से 85 लीटर देशी शराब व शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया गया है. वहीं शराब कारोबारी पुलिस को देखकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त फरार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार शराबबंदी व निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026