महाराजगंज: शहीद स्मारक चौक पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का दिखेगा नजारा

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल में शारदीय नवरात्र की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसको लेकर जगह-जगह पूजा पंडाल एवं मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाने का कार्य जारी है। शहर के शहीद स्मारक चौक पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के आकृति का पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा। पूजा समिति के अधिकारियों और सदस्यों के अनुसार इसके लिए कटिहार व कोलकाता के कारीगर पंडाल व मूर्ति निर्माण में लगे हुए है।

पंडाल व मूर्ति निर्माण एवं पूजा में करीब तीन लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अनूप कुमार अपने सहयोगी कारीगरों के साथ काम कर रहे हैं। कोलकाता के मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने में लगे हैं। पूजा पंडाल बनाने का काम मां भवानी टेंट हाउस द्वारा किया जा रहा। समिति सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार का पंडाल महाराजगंज में पहली बार बनाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026