महाराजगंज: मायके में आई एक महिला की सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा चीख-पुकार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव से अपने मायके महानगर में आई एक महिला की रविवार की शाम सर्पदंश से मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक महानगर गांव निवासी रामईश्वर प्रसाद की विवाहिता पुत्री विमला कुमारी अपने तीन बच्चों के साथ महज दस दिन पहले मायके आई थी. रविवार की शाम दालान से जलावन के लिए लकड़ी निकाल रही थी, तभी पूर्व से घात लगाए एक सर्प ने उसके दाहिने हाथ में काट लिया.

आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी ले जाने के दरमियान गोपालपुर चट्टी पर ही उसकी सांसे टूट गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृत महिला की एक दस वर्ष की लड़की अनन्या कुमारी, दूसरा सात वर्ष की लड़की रिचिता एवं एक मासूम तीन वर्ष का लड़का अमन है. मां की मौत से तीनों बच्चे अनाथ हो गए. इधर मौत की खबर मिलते ही महाराजगंज के गौरा निवासी मृत महिला के पति नगेंद्र प्रसाद महानगर पहुंच महिला की अंतिम संस्कार किए. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026